Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत कर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खंडेलवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रदेश सह-संयोजक दीपक नाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। उन्होंने प्रकोष्ठ के आगामी कार्ययोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. राजकुमार मालवीय, जिला संयोजक जबलपुर ग्रामीण रेवेंद्र सिंह ‘बाबू भैया’, जिला संयोजक मुरैना गजेन्द्र मावई, सरपंच संघ अध्यक्ष रघुराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, यशराज सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in