Skip to main content

Aaj Tak24x7

पीएनबी व राइस मिलरों की बैठक संपन्न — बैंकिंग समस्याओं पर गंभीर मंथन

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

सोनभद्र, 27 जुलाई:
जनपद सोनभद्र के होटल सूर्या इंटरनेशनल में आज पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित राइस मिलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के चावल उद्योग से जुड़े उद्यमियों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं को समझना व समाधान की दिशा में ठोस पहल करना था।

बैठक के मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल प्रमुख श्री प्रभाश चंद्र लाल रहे, जिन्होंने पीएनबी की नीतियों को स्पष्ट करते हुए राइस मिलरों को बैंकिंग सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन रॉबर्ट्सगंज शाखा प्रबंधक सीए श्री रोशन चौरसिया ने की, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर उठाए जा रहे प्रयासों को साझा किया और समस्याओं के निस्तारण के लिए खुला संवाद किया।
बैठक में राइस मिलरों की कई प्रमुख चिंताओं पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

ब्याज दरों (Rate of Interest) में पारदर्शिता

ऋण की स्वीकृति प्रक्रिया में सरलता

कार्यशील पूंजी की समय पर उपलब्धता
विशेष रूप से ब्याज दर को लेकर चर्चा के दौरान, बैंक द्वारा संशोधित 7.75% की नई दर की जानकारी दी गई, जिससे मिलरों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में वाराणसी से आए पी.एल.पी हेड श्री सावेश सिद्दकी, अमन पांडेय, बृजेश सिंह, रिकेश सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने भी राइस मिलर्स के सुझावों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक में शामिल राइस मिलरों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की बैठकें समय-समय पर होती रहें तो बैंक और व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in