आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

हादसे में घायल भक्तों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से मनोकामना की गई
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई 2025 दिन सोमवार को शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कल उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने के उपरांत 8 श्रद्धालु भक्तों की हृदय विदारक मृत्यु तथा 30 भक्त घायल हो गए थे जबकि बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित प्राचीन औसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक करने के दौरान आज तड़के लगभग रात्रि दो बजे मंदिर में करंट उतरने से दो भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 29 श्रद्धालु घायल हो गए थे अपनी धार्मिक आस्था में सरवोर सभी दिवंगत भक्तों को उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल पारिवारीजनों को इस असीम दुख की घड़ी में धैर्य साहस व शक्ति प्रदान करने हेतु समिति के सदस्यों ने ईश्वर से मनोकामना कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि मंदिर से करीब 100 मीटर नीचे सीढिंओं के पास करंट की अफवाह फैलने से भगदड़ मच गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट में कहा कि तीर्थ नगरी में रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, गंगा स्नान के उपरांत मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही थी, मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था, मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने से मंदिर मार्ग पर भीड़ का काफी दबाव बना हुआ था, पैदल मंदिर मार्ग में सीडियां होने के कारण करंट की दहशत से धक्का-मुक्की तथा अफरातफरी में श्रद्धालुओं को संभालने का मौका तक नहीं मिला, चीख-पुकार के साथ एक दूसरे पर गिरना शुरू हो गए जिससे कुछ भक्त जमीन गिर गए, उनको संभलकर उठने का मौका ही नहीं मिला, बेकाबू भीड़ उन्हें कुचलते हुए निकल गई, उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ हादसे का कारण बनी, घायल श्रद्धालुओं का इलाज हरिद्वार जिला अस्पताल तथा 13 श्रद्धालुओं की हालत नाजुक हैं, जिनका हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा हैं। समिति के संस्थापक ने अचानक हादसे में दिवंगत लोगों को उचित मुआवजा व पीड़ितों को संतोषजनक इलाज कराने हेतु सरकार से मांग की है। आयोजन के समापन पर हृदय से दुःख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), ओम जी गुप्ता, गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, संजय अग्रवाल, अखिलेश पोरवाल, देवेंद्र आर्य, हिमांशु दुबे आदि लोग मौजूद रहे।



