आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट भोपाल से
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जुलाई 2025 को भोपाल निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में निशुल्क शासकीय शव वाहन सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के तहत, राज्य के सरकारी अस्पतालों में अब शवों को घर तक ले जाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।आपको बता दें कि कुल 148 शव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिनमें मेडिकल कॉलेज वाले जिलों में 4 और अन्य जिला चिकित्सालयों में 2 वाहन शामिल हैं। इस सेवा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को अपने स्वजन की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहायता मिलेगी। यह सेवा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है, जो राज्य के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इस सेवा से मध्य प्रदेश के उन लोगों राहत मिलेगी जो आर्थिक रूप से कमजोर और शव को घर ले जाने के लिए संघर्ष करते हैं।



