उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली ग्वालियर से शिववीर सिंह भदौरिया को ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के राज्य खेल मलखंभ को संचालित करने वाली संस्था मध्यप्रदेश मलखंभ एसोसिएशन की एजीएम 27 जुलाई 2025 को उज्जैन के केलकर परिसर स्टेडियम में आयोजित की गई जिसमे की सभी जिला इकाइयो के अध्यक्ष/सचिव शामिल हुए जिसमे की अध्यक्ष श्री सोनू गहलोत जी,सचिव ओमप्रकाश त्रिवेदी,उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद शर्मा को बनाया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि मप्र के सभी जिलों में मलखंभ की जिला इकाईया बनाई जाएंगी साथ ही इस हेतु खेल मंत्री विश्वास सारंग जी से शीघ्र चर्चा कर मध्यप्रदेश के राज्य खेल हेतु स्कूलों एवं कॉलेजों में इस खेल को अनिवार्य रूप से चालू किया जायें साथ ही जिला एवं राज्यस्तर की प्रतियोगिताएं अधिक से अधिक करायी जायें जिससे मलखंभ के खिलाड़ी निकाले जाये जिससे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व मिले
ग्वालियर जिला मलखंभ संघ के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने मध्यप्रदेश मलखंभ एसोसियेशन में उपाध्यक्ष पद एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की पर अध्यक्ष श्री सोनू गहलोत एवं सचिव ओमप्रकाश त्रिवेदी जी का आभार व्यक्त किया हैं
श्री शिववीर सिंह भदौरिया को मध्यप्रदेश मलखंभ एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला मलखंभ संघ ग्वालियर के अध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला जी,ग्वालियर बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के श्यामसिंह चौहान,जहीर ख़ान,जिला ताईक्वांडो एसोसिएशन के अजय गुप्ता,वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक सचिन पाल,जिला लागोरी संघ के सुनील नार्वे,पार्षद गिर्राज सिंह गुर्जर,गजेन्द्र तिवारी,हिमांशु खत्री,बृजेन्द्र द्विवेदी,कुलदीप सिंह यादव,जिला योगा संघ के अखिलेश पचौरी,चम्बल क्रीड़ा परिषद् के बिक्कू राजावत,अ
भईयू भदौरिया,अमर कुटे सहित अन्य गणमान्य जनों में अपनी शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की



