ओंकारेश्वर बांध से अतिरिक्त जल का प्रवाह, प्रशासन अलर्ट पर

बाँध के 14 गेट खोलकर 6068 क्यूमेक्स पानी छोडा जा रहा है। मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
ओंकारेश्वर /खंडवा मां नर्मदा नदी के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही जोरदार बारिश के चलते हुए ओंकारेश्वर खेड़ी घाट में
नर्मदा नदी के सभी घाट जलमग्न,घाटो पर पुलिस जवान तैनात

नर्मदा नदी पर बने ओंकारेश्वर बांध से मंगलवार दोपहर 3:30 बजे से अतिरिक्त जल निकासी की जा रही है। बाँध के ऊपरी क्षैत्र में जलस्तर बढ़ने के चलते बांध के गेटों को खोला गया है, जिससे ओंकारेश्वर बाँध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। यह निर्णय सुरक्षा और जल प्रबंधन के दृष्टिकोण से लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 2:00 बजे तक ओंकारेश्वर बांध से 9 गेटों को 7.0 मीटर (औसत ओपनिंग 0.8 मीटर) तक खोला गया है। इस प्रक्रिया में विद्युत गृह से 1896 क्यूमेक्स और 1614 क्यूमेक्स पानी 9 गेटों से छोड़ा जा रहा था। इसके अतिरिक्त, अपस्ट्रीम स्थित इंदिरा सागर बांध से लगभग 4236 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने के कारण कुल 6076 क्यूमेक्स जल का प्रवाह ओंकारेश्वर बांध से लगातार हो रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार दोपहर 3:30 बजे से 14 रेडियल गेटों को 18.0 मीटर (औसत ओपनिंग 1.29 मीटर) तक खोला गया। इससे लगभग 4172 क्यूमेक्स पानी गेटों से और 1896 क्यूमेक्स विद्युत गृह से, यानी कुल 6068 क्यूमेक्स पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया हैं।ओंकारेश्वर बांध प्रशासन द्वारा यह निर्णय निचले क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
स्थानिय प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक उद्घोषणा केन्द्र से लगातार नर्मदा नदी के तटो से दुर रहने एवं सावधानी बरतने संबंधित मुनादी करवाई जा रही है।

और परियोजना प्रबंधन इकाइयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes