लोकेशन -कन्नौद
आज तक 24×7
संवाददाता- गणेश जायसवाल
दिनांक 30/7/2025
एंकर
पुलिस मुखियाr डीजीपी श्री कैलाश मकवाना द्वारा चलाये जा रहे, मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के अभिया अतर्गत पुलिस अधीक्षक जिला देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन को अपने अनुभाग अतर्गत आमजन व नशा करने वालों को समझाईश देने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी व थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक श्री तहजीब काजी, जेलर श्री गिरीजाशकर दुबे द्वारा उपजेल कन्नौद में निरूध्द केदियो को बताया गया कि नशे से दूर रहे, तथा थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी द्वारा बताया कि जेल में रहने के दौरान आपको नशा नहीं मिल पाता हैं, इसको बाहर आकर भी बनाये रखे। यदि फिर से नशा करने लगोगे तो पुनः अपराध की ओर अग्रसर होगें, क्योकि नशा अपराध की जड हैं, जेल में रहने की अवधि में संयम रखने व पॉवर योग, बॉडी वेट, एक्स-साईज से स्वंय के शरीर को स्वस्थ रखें तथा मन व मस्तिष्क को सही रखने के लिये अध्यात्म से जुडे, जेलर द्वारा केदियो को जेल मे तथा जेल से बाहर नशे से दूर रहने एवं अच्छा जीवन जीने हेतु बताया गया. इस अवसर पर जेलर श्री गिरीजाशकर दुबे एवं जेल का स्टॉफ एवं जेल में निरूध्द समस्त विचाराधीन कैदी उपस्थित रहे।



