Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने किया ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निगमायुक्त ने किया ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे

 

ग्वालियर दिनांक 30 जुलाई 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज बुधवार को सुबह ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा रोड एवं नाला सफाई कार्य का अवलोकन किया तथा नालों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी देखा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रॉपर व्यवस्था बनाएं जिससे रोड पर पानी ना भरे नालों से जल निकासी सुगमता से हो।

निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पार्किंग क्रमांक एक एवं दो में सड़क एवं नालों की सफाई व्यवस्था देखी तथा गत दिवस की गई नाले पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखकर नाले में पाइप लाइन डालकर मिलान करने के निर्देश दिए, जिससे रोड पर पानी भरने की समस्या का निराकरण हो जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री राकेश कुशवाहा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री विवेक त्यागी शहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना क्र./1018/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in