आर बी एस के टीम भ्रमण का क्लस्टर के अनुरूप माइक्रो प्लान करे तैयार

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*आर बी एस के टीम भ्रमण का क्लस्टर के अनुरूप माइक्रो प्लान करे तैया।*

*परीक्षण के पूर्व संबंधित ग्राम में कार्यक्रम के संबंध में कराए अधिकाधिक प्रचार प्रसार, जिससे कोई भी बच्चा परीक्षण से न छूटने पाए।*

*स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन तेजी से करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर अधिकाधिक जनों को कराए लाभान्वित।*

*परीक्षण किए जाने वाले बच्चों का स्वास्थ्य कार्ड करें जारी, जिसमें सम्पूर्ण जानकारी रहे अंकित।*

*औरैया 30 जुलाई 2025/* जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० शिशिर पुरी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 14 मेडिकल हेल्थ टीम कार्यरत हैं जिनके द्वारा नवजात शिशुओं (0 से 06 सप्ताह) का स्वास्थ्य परीक्षण जनपद में संचालित प्रसव इकाईयों तथा 06 सप्ताह से 06 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण आँगनबाडी केन्द्रों और 06 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण विद्यालयों में किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान मेडिकल टीम 4 डी (जन्मजात दोष, डिफीसिएनसी, डिजीज व डेवलपमेंट डिले) से प्रभावित बच्चों का उचित प्रबन्धन, उपचार एवं संदर्भन का कार्य करती है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक टीम प्रत्येक दिन 02 आँगनबाडी केन्द्र तथा 02 स्कूलों का भ्रमण कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करे तथा इस हेतु दिनांक 01 अगस्त से नवीन कार्ययोजना तैयार कर उसे जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आई०सी०डी०एस० से साझा करे। मेडिकल हेल्थ टीम 01 दिन पूर्व सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व आँगनबाडी कार्यकत्री को सूचित करें तथा इनके द्वारा नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बच्चों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराये जायें तथा उसे सम्बन्धित विद्यालय/आँ०बा० केन्द्र पर सुरक्षित रखा जाये। समस्त ब्लाकों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सी०डी०पी०ओ० द्वारा साप्ताहिक बैठक कर उसकी कार्यवृत्त जारी किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त आर०बी०एस० के० टीम को चेतावनी देते हुये यह आदेशित किया गया कि प्रत्येक टीम प्रत्येक माह 05 कुपोषित बच्चे पोषण पुर्नवास केन्द्र संदर्भित करना सुनिश्चित करें। पोषण पुर्नवास केन्द्र में कम बच्चे भर्ती होने पर जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सक डा० शशांक को चेतावनी जारी की गयी तथा भविष्य में सुधार न होने की स्थिति में सेवायें समाप्त करने की कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित समस्त एमओआईसी, संबधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in