गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

जयंती के पावन अवसर पर 101 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया औरैया --श्री गोपाल सेवा संस्थान, औरैया द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 31 जुलाई-2025 दिन गुरुवार को शाम 4 बजे श्री गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत मौजूद लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ हृदय से श्रद्धा सुमन अर्पित किए, आयोजन में संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल ने बताया कि तुलसीदास जी का जन्म 1532 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के राजापुर गांव में हुआ था, तुलसीदास जी हिंदी साहित्य के एक महान संत कवि थे, संस्थान के प्रांतीय महासचिव आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उनके गुरु का नाम नरहरिदास था, जोकि वैष्णव संत के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने अपने शिष्य तुलसीदास को राम कथा सुनाकर उन्हें दीक्षा प्रदान की थी, तुलसीदास जी ने अपने गुरु के प्रति बहुत आदर-सम्मान व श्रद्धा व्यक्त की, और उन्हें गुरुदेव कहकर संबोधित किया उनके गुरु नरहरिदास ने तुलसीदास को रामचरितमानस लिखने के लिए प्रेरित किया था, प्रभु श्री राम जी की भक्ति में लीन योग प्रशिक्षिका पायल पोरवाल ने बताया कि तुलसीदास जी से जुड़े हुए कई संस्करण हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं, रामचरितमानस, कवितावली, गीतावली, विनयपत्रिका व हनुमान चालीसा इसके अतिरिक्त उनकी रचनाओं में दोहावली, बरवै रामायण, जानकी मंगल, रामलला नहछू, हनुमान बाहुक, बैराग्य सांदीपनी आदि शामिल है, तुलसीदास जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रामचरितमानस की रचना है जिसने भक्ति आंदोलन को लोकप्रिय बनाने व हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने राम के जीवन चरित्र और शिक्षाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया, जिससे यह आम जनमानस के लिए सुलभ हो गई, जिसके माध्यम से तुलसीदास जी के रामचरितमानस की रचना करके भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसीदास के रूप में सौरभ व दीपांश ने "चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़, तुलसीदास चंदन घिसै तिलक देत रघुवीर" चौपाई पर बहुत सुंदर अभिनय कर सभी का मन मोह लिया। तुलसीदास जी का निधन बनारस (काशी) में 1623 ईस्वी में हुआ था। जयंती के पावन अवसर पर गोष्ठी के उपरांत 101 तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, सदस्य मंगला शुक्ला, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक विजय सक्सेना, एग्जीक्यूटिव मैनेजिंग पार्टनर मुकेश गुप्ता, हिमांशु दुबे सुनीता शुक्ला अंकिता पोरवाल, दीप्ति पोरवाल, अनुष्का दीपिका प्रेमलता मिश्रा दीपांश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in