Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाकियू शंकर की जनजागरण महापंचायत, 6 अगस्त तक मांगें नहीं मानी गईं तो 7 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

अमरोहा: भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने बृहस्पतिवार को जनजागरण अभियान के तहत डिडौली सचिवालय भवन में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया। दोपहर 11 बजे शुरू हुई इस पंचायत की अध्यक्षता नरेश भगत जी ने की और संचालन महिपाल प्रधान जी ने किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 6 अगस्त तक सभी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 7 अगस्त को अमरोहा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू होगा।

मध्य गंगा नहर फेस-2 में तत्काल पानी छोड़ा जाए।

जंगली जानवरों और चोरों के आतंक से निजात दिलाई जाए।

बैंकों द्वारा KCC खातों में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगे।

5 लाख की KCC लिमिट आज भी केवल सपना बनी हुई है।

नकली खाद और महंगे कीटनाशकों पर सरकार सख्त कार्रवाई करे।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिले और उसका उचित मूल्य तय हो।

डिडौली में 132 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना हो।

विद्युत विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए।

गजरौला की फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से जन और पशु जीवन खतरे में है, इसका समाधान जरूरी है।

वेव शुगर मिल किसानों का ₹55 करोड़ से अधिक बकाया दबाकर बैठी है, इसका ब्याज सहित तत्काल भुगतान हो।

इस महापंचायत में सैकड़ों किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित नेताओं में चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी नेपाल सिंह, राकेश रतनपुर, विक्रम पवार, अशोक चौधरी, बबीता रानी, डॉ. गौतम, सुभाष जाटव, चंद्रपाल सिंह, डॉक्टर भाग सिंह, डॉ. मनोज, रामपाल सिंह, एडवोकेट चंद्रपाल सिंह और अन्य कई किसान नेता शामिल रहे।भाकियू (शंकर) ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो 7 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव तय है और आंदोलन के लिए शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in