इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 31.07.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्री मयूर खण्डेलवाल एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय खाचरौद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम थाना परिसर में रखा गया जहां कस्बा भाटपचलाना के गणमान्य नागरिक एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिन्हें नशे के विरुद्ध जागरूक कर शपथ दिलाई जाकर कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह चौधरी और समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।



