Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना जिले के कुड़का गाँव के बाढ़ पीड़ितों से वीडियो कॉल कर जाना हाल, ‘धैर्य रखें, हम आपके साथ हैं’: सिंधिया

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो चीफ रिपोर्ट

सेना, NDRF व SDRF के राहत कार्यों की प्रशंसा और केंद्र व राज्य सरकार की तत्परता की सराहना

गुना/ग्वालियर । केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र गुना की बमौरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़का के बाढ़ प्रभावित नागरिकों से वीडियो कॉल पर संवाद कर उनका हालचाल जाना और साथ ही उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ प्रभावितों से संवेदनशील संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकारें उनकी सहायता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पीड़ितों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार कार्य कर रही हैं। किसी भी प्रकार की चिंता न करें, हम हर क्षण आपके साथ खड़े हैं।”

बचाव कार्यों में सेना की भूमिका की सराहना
सिंधिया ने बाढ़ से निपटने में भारतीय सेना द्वारा किए गए तत्पर बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने ग्राम कुड़का के स्थानीय नागरिकों से भी फोन पर चर्चा कर सेना द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि NDRF, SDRF एवं सेना की सहायता से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है, और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। सिंधिया ने इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और प्रभावितों तक शीघ्र सहायता पहुँचाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास जारी हैं।

बाढ़ पीड़ितों की सीधे जुड़े सिंधिया, मिला संवेदनशील आश्वासन
गुना ज़िले की बमोरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़का में अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से फोन पर सीधे संवाद कर अपनी व्यथा, ज़मीनी हालात और तत्काल ज़रूरतों को साझा किया। सिंधिया ने पूरी गंभीरता और त्वरित सक्रियता के साथ न सिर्फ़ हर बात ध्यान से सुनी, और साथ ही यथासंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। ग्रामीणों ने इस कठिन घड़ी में उनके मानवीय हस्तक्षेप, तत्परता और संवेदनशील नेतृत्व के लिए उनका आभार प्रकट किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा बस्ती का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा इससे पूर्व बस्ती जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने सरल व्यवहार, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सत्येन्द्र सिन्हा संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बस्ती जिले में पूर्व में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in