Skip to main content

Aaj Tak24x7

यमुना तट मार्ग पर हुआ पौधारोपण ० पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी यमुना मैया के सेवादारों को सौंपी गई ०

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


यमुना नदी में आई बाढ़ से हालात नाजुक ० अपने-अपने दिवंगत परिजनों की अंत्येष्टियां करने में लोगों हो रही परेशानी यमुना मैया के चरणों में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु निरंतर् चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 3 अगस्त-2025 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू ) के नेतृत्व में यमुना तट मार्ग पर लंबी आयु के पीपल व बरगद आदि के पौधे का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रहरियों को सौंपी गई। पौधारोपण के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पेड़ पौधे ही हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, प्राणवायु के साथ वातावरण को स्वच्छ व निर्मल बनाने के साथ जलवायु को नियंत्रित करते हुए मिट्टी के कटाव को रोकने में इनकी महती भूमिका हैं, इनके बिना मानव जीवन असंभव हैं। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक ने बताया कि समिति द्वारा लोगों को मनपसंद के पौधों का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं। 5100 पौधों के सापेक्ष अभी तक 2440 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया। पौधारोपण व वितरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आयोजन के उपरांत यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थल पूर्णतया जलमग्न हो गए हैं, जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने दिवंगत परिजनों की अंत्येष्टियां करने में काफी असुविधा हो रही हैं। समिति के सदस्यों ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए यमुना नदी में निरंतर बाढ़ के रौद्र रूप के अंतर्गत बढ़ रहे पानी को नियंत्रित करने हेतु यमुना मैया के चरणों में पूजा अर्चना कर सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, रामू गुप्ता (दाल वाले), सभासद विनोद यादव (कल्लू), पूर्व सभासद पंकज मिश्रा, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अखिलेश पोरवाल, अनूप बिश्नोई, संतोष कुशवाहा (बुकसेलर), देवेंद्र आर्य, शिव भगत सिंह, अरुण चौधरी, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल, अजय बाल्मीक आदि पर्यावरण के सजग प्रहरी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7