क्षेत्रीय जनता ने जनहित में ,उठाई हवाई सेवा की मांग
औद्योगिक और पर्यटन दृष्टिकोण से है बेहद महत्वपूर्ण, जो रोजगार और सुविधा दोनों बढ़ेंगे।
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
म्योरपुर सोनभद्र। म्योरपुर हवाई पट्टी एक ऐसी जगह स्थित है जो चार राज्यों की सीमा उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से घिरे जनपद सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत 1952 ई में निर्मित ये हवाई पट्टी वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। अब क्षेत्रीय समाज सेवियों औद्योगिक फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस म्योरपुर हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग तेज कर दी है। आपको बता दें कि स्थानीय क्षेत्र वासियों का कहना है कि, म्योरपुर हवाई पट्टी औद्योगिक, पर्यटन, प्रशासनिक और चिकित्सा क्षेत्र के दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन विगत वर्षों के बावजूद भी अभी तक इसका विस्तार और नियमित हवाई सेवा संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जिसे लेकर क्षेत्रीय जनता जल्द से जल्द संबंधित विभाग से इस क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने और हवाई सेवा संचालन शुरू करने की मांग की है।



