ओबरा डैम पर करोना काल से बंद पड़े 02 अगस्त 2025 से कई ट्रेनों का ठहराव हुआ शुरू

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

सोनभद्र ओबरा कोरोना काल से ही ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव बंद हो जाने के बाद रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर कई ट्रेनों का ठहराव शुरू कर देने से लोगो को आवागमन में हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। जानकारी के अनुसार जबलपुर हावड़ा एक्सप्रेस और हावड़ा जबलपुर एक्सप्रेस का तीन अगस्त से ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। वहीं सिंगरौली पटना एक्सप्रेस का ठहराव ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर बीते 2अगस्त से ही शुरू हो चुका है।पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का ठहराव ओबरा डैम स्टेशन पर 3अगस्त से शुरू होगा।शक्तिनगर टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा टनकपुर शक्तिनगर एक्सप्रेस दोनों का ठहराव 3अगस्त से ओबरा डैम स्टेशन पर शुरू होगा। वहीं हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस आगामी 5 अगस्त से तथा भोपाल हावड़ा एक्सप्रेस 6अगस्त से ठहराव ओवरा डैम रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in