Skip to main content

Aaj Tak24x7

15 अगस्त को उत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में सभी संबंधितों को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देशित किया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 04 अगस्त 2025- जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने स्वतंत्रता के अमृत काल में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को उत्सव के रूप में मनाए जाने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में सभी संबंधितों को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देशित किया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक रूप से संपन्न कराने के लिए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर संपन्न कराये। उन्होंने कहा कि जनपद में 02 अगस्त से 08 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया जायेगा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जायेंगी, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन, सैनिकों एवं सिपाहियों को राखी एवं पत्र का प्रेषण किया जायेगा तथा सार्वजनिक स्थानों/बाज़ारों को तिरंगा के रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागों युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन कराये जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए , साथ ही 09 से 12 अगस्त 2025 तक तिरंगा महोत्सव’ के रूप में ’तिरंगा मेला का आयोजन किया जायेगा एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बाँधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया की स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी /अर्द्ध सरकारी भवनों को (झालर/ लाइट) लगाकर प्रकाशित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत तथा जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि वह साफ- सफाई की नगरीय /ग्रामीण क्षेत्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था रखें। तथा स्मारकों की साफ-सफाई भी सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, डिप्टी कलेक्टर अजय आनंद वर्मा, समस्त तहसीलदार ,समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in