Skip to main content

Aaj Tak24x7

एएसआई ने ही कराई सगे भाई की हत्या, अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद भागा बैंकॉक, शिवपुरी पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

दिनांक 4/8/2028

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

6260820075

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को हुई अजय तोमर हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक का सगा छोटा भाई भानू तोमर है, जो इंदौर पुलिस में एएसआई के पद पर पदस्थ है।

इतना ही नहीं, भानू तोमर ने अपने भाई की हत्या के बाद सामान्य दिखने के लिए खुद ही उसका अंतिम संस्कार करवाया और तीन दिन बाद देश छोड़कर बैंकॉक भाग गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी शूटर धर्मेंद्र कुशवाह, सहयोगी मोनेश तोमर और हत्या में इस्तेमाल की गई विधि विवादित बालिका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता भानू तोमर की तलाश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है।

बाइट-अमन सिंह राठोड sp

जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की ग्राउंड रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in