*इलेक्ट्रिक स्कूटर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार,*
*चुराई हुई चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना बरेला की टीम द्वारा स्कूटर चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चुराई हुई स्कूटर जप्त की गयी है।
थाना बरेला चौकी गौर में दिनांक 3/8/25 को अजय तिवारी उम्र 60 साल निवासी वार्ड नंबर 02 बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी का काम करता है दिनाँक 03/08/25 को दोपहर करीबन 12.50 बजे चेतक स्कूटर बजाज काले रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटर एमपी 20 जेडटी 5454 से अम्बे होटल गौर तिराहा मिठाई लेने गया था अम्बे होटल पहुँचकर होटल के सामने इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़ी कर जल्दबाजी मे स्कूटर की चाबी निकालना भूल गया था जब कुछ समय बाद होटल से मिठाई लेकर वापस आया तो उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटर वहाँ पर नहीं थी जिसको आसपास तलाश किया जो नहीं मिली। उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटर एमपी 20 जेडटी 5454 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है रिपोर्ट अप.क. 494/2025 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान तलाश पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बिना नम्बर की चेतक स्कूटर से सेैट एलायशिश स्कूल के पास गौर में घूम रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ एक युवक बिना नम्बर की चेतक स्कूटर लिये खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम गोविंद अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार उम्र 25 साल निवासी फेस 02 तिलहरी थाना गोराबाजार बताया, जिससे चेतक वाहन के सम्बंध में पूछताछ करने पर वाहन के कोई कागजात पास में न होना बताया सघन पूछताछ करने पर उक्त चेतक स्कूटर अम्बे होटल गौर तिराहा से चोरी करना स्वीकार किया। जिससे बजाज काले रंग की चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर एम.पी.20 जेड.टी. 5454 को गोविंद अहिरवार से जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी बरेला श्री विजय कुमार विश्वकर्मा, उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक आदित्य मिश्रा, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सोनी, कमलेश यादव, एवं आरक्षक संजू जंघेला की सराहनीय भूमिका रही है।



