पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की ट्रैप कार्यवाही

*

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

नाम आवेदक श्री शिशुपाल जाटव पुत्र बच्चीलाल जाटव निवासी ग्राम वीरपुर तहसील करेरा शिवपुरी म.प्र.

नाम आरोपी – श्रीमती अनीता श्रीवास्तव पत्नी श्री मनोज सक्सेना, सुपरवाइजर महिला बाल विकास विभाग नरवर जिला शिवपुरी म.प्र.

मांगी गई रिश्वत राशि – ₹ 1,80000/-

बरामद राशि₹20000/-

घटनास्थल -महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नरवर जिला शिवपुरी म. प्र.

विवरण आवेदक शिशुपाल जाटव पुत्र बच्चीलाल जाटव निवासी ग्राम वीरपुर तहसील करेरा शिवपुरी म.प्र.के द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2025 को उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगवार्ता की बात के दौरान आरोपी द्वारा आवेदक की बहिन का आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चयन के एवज। में ₹1,80000 रिश्वत की मांग की गई सत्यापन उपरांत आरोपी ( श्रीमती अनीता श्रीवास्तव) के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, उक्त टीम के द्वारा आज आरोपी( श्रीमती अनीता श्रीवास्तव) को उसके कार्यालय महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नरवर जिला शिवपुरी म.प्र. पर आवेदक से ₹20000/- रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।

टीम उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह निरीक्षक, अभिषेक वर्मा,विवेचक,निरीक्षक श्री बलराम सिंह, निरीक्षक श्रीमती अंजली शर्मा
प्र.आर. देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा, जसवंत शर्मा, संजय शुक्ला, विशम्बर सिंह आरक्षक प्रशांत राजावत, रवि सिंह, विनोद शाक्य अन्य सदस्य दल के द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes