लोकेशन -चितरंगी सिंगरौली मध्यप्रदेश
संवाददाता -विनोद विश्वकर्मा आज तक 24 *7
खबर आजीविका मिशन विभाग चितरंगी की है,जहां प्रकाश सी एल एफ में कार्यरत समूह की महिलाओं ने वैधानिक तरीके से राशि आहरण करने हेतु प्रस्ताव सहित अन्य आवश्यक अभिलेख यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा खटाई चितरंगी में लगभग 2 महीने पूर्व जमा किया था,लेकिन आज तक मानदेय सहित अन्य राशि का भुगतान न होने से परेशान महिलाओं ने शाखा प्रबंधक के ऊपर राशि का आहरण न किये जाने का आरोप लगाया है,जिसके के संबंध में यूनियन बैंक खटाई के शाखा प्रबंधक से बात किए जाने पर ज्ञात हुआ कि जिला आजीविका मिशन के डी पी एम द्वारा उक्त राशि के आहरण पर रोक लगाई गई है।ऐसे में डीपीएम द्वारा राशि आहरण पर रोक लगाने की बात गले नहीं उतर रही है।
गौरतलब हो कि जब जिला आजीविका मिशन के अधिकारी विकास खण्ड में हस्तक्षेप करते रहेंगे तो आखिर विकासखंड स्तर पर बैठे विभागीय अधिकारियों के बैठने का क्या मतलब निकलेगा?यह बात अन सुलझी कहानी सी लग रही है,
वहीं जिले के विभागीय अधिकारियों द्वारा राशि को रोकने की चर्चा चारों ओर सर गर्मी से हो रही है, तथा लोगों द्वारा तरह-तरह की अटकले लगाई जा रही है। फोन के माध्यम से जिला आजीविका मिशन डी पी एम की मानें तो प्रकाश सी एल एफ द्वारा आहरित की जाने वाली राशि की जांच प्रचलन में है,जांच पूर्ण होने के बाद जिले के द्वारा बैठक ली जाएगी इसके बाद ही राशि आहरित की जाएगी।
वही फरियादी महिलाओं की माने तो राशि ना मिलने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक समस्या का निराकरण हो पाता है,
प्रस्तुत है रिपोर्ट



