दिनांक 5/8/2025
लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
अरशद अली की रिपोर्ट
9713906075
शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ कस्बे के कालामढ़-बरोद रोड स्थित वार्ड क्रमांक 12, 13 और 14 के ग्रामीणों में इन दिनों दहशत का माहौल है। यहां बीते दिनों उद्योग विभाग की टीम ने सर्वे नंबर 898 की भूमि पर बसे पक्के मकानों और घनी बस्ती में पहुंचकर सर्वे किया, जिससे ग्रामीणों को डर सता रहा है कि उन्हें यहां से उजाड़ा जा सकता है। इसी आशंका के चलते मंगलवार को 500 से ज्यादा ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि वे बीते 15 से 20 वर्षों से इस क्षेत्र में निवासरत हैं और यहां पर उन्हें नगर परिषद एवं पंचायत से भवन अनुमति, कर निर्धारण, पीएम आवास योजना, सड़क, बिजली, पानी जैसी सभी शासकीय सुविधाएं प्राप्त हो चुकी हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पक्की सड़क और जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले किए गए सर्वे में यह भूमि नाउखो के पास ही चिन्हित की गई थी, लेकिन अब उद्योग विभाग द्वारा एक घनी आबादी क्षेत्र में आकर सर्वे करना और भूमि को खाली करवाने की बात कहना अनुचित है।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें –
इस बस्ती को आबादी क्षेत्र घोषित किया जाए।
रहवासियों को मालिकाना हक दिया जाए।
उद्योग विभाग का विकास कार्य दूसरी शासकीय भूमि पर किया जाए।
यदि कार्रवाई नहीं रोकी गई तो ग्रामीण भूख हड़ताल और मुख्यमंत्री निवास तक पैदल यात्रा करेंगे।
ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि इस क्षेत्र से लोगों को हटाया गया तो कई परिवार बेघर हो जाएंगे, जिससे सामाजिक असंतुलन और जनधन की हानि हो सकती है। इस पूरी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
वाईट
जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट



