Skip to main content

Aaj Tak24x7

सीएमएचओ के निर्देश पर सुबह की ओपीडी चेक करने फील्ड पर उतरे आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी

भोपाल आज तक 24×7 मनीष शर्मा की रिपोर्ट

विलंब से ओपीडी पहुंचे 25 चिकित्सकों और 55 कर्मचारियों को नोटिस, लगातार शिकायत पर सी आर में दर्ज होगी ग्रेडिंग

भोपाल।शहरी और ग्रामीण इलाकों की कई स्वास्थ्य संस्थाओं में एक साथ सुबह की ओपीडी का निरीक्षण मंगलवार को किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा के निर्देश पर 10 विभागीय अधिकारियों द्वारा सुबह 9 से 10 बजे के बीच जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 25 चिकित्सक और 55 स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। आपको बता दें कि संस्था में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य में लापरवाही करने की शिकायतें निरंतर मिलने पर उनकी वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन में इसे दर्ज किया जाएगा। विलंब से आने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सीएमएचओ कार्यालय के दलों द्वारा सिविल अस्पताल बैरागढ़ ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रातीबड़ , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रेशर बस्ती सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। हालांकि कई स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सक और स्टाफ ओपीडी के निर्धारित समय में उपस्थित पाए गए। सीएमएचओ द्वारा सभी संस्था प्रभारियों को संस्था के खुलने एवं बंद होने के समय एवं संस्था प्रभारी का मोबाइल नंबर स्वास्थ्य संस्था में प्रमुख स्थान पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को सुबह एवं शाम की ओपीडी के औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। संस्था पर निर्धारित समय अवधि में चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉलिंग भी की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in