Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारी शुरू,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने लिया पीएम मित्रा पार्क का जायजा

धार ( मध्य प्रदेश )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

धार, 6 अगस्त 25/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 अगस्त को धार जिले में प्रतावित आगमन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने बदनावर के भैसोला में पीएम मित्रा पार्क का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एमपीआईडीसी के ईडी श्री हिमांशु प्रजापति,एसडीएम श्री दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रस्तावित हेलिपैड स्थल, जनसभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था और पहुंच मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए और विशेष रूप से सुरक्षा मानकों, ट्राफिक व्यवस्था तथा जनसुविधाओं का ध्यान रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा, जिससे प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पार्किंग और सभा स्थल तक आमजन की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो।प्रधानमंत्री जी का यह दौरा धार जिले के लिए विशेष महत्व का है, विशेषकर पीएम मित्रा पार्क जैसे मेगा प्रोजेक्ट के संदर्भ में, जो जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in