अंतर शालेय जिला स्तरीय शालेय गतका प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

जबलपुर – जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सनातन धर्म पब्लिक स्कूल हाथीताल जबलपुर के संयोजन में अंतर शालेय जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता बालक/ बालिका का आयोजन हुआ| इस प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयुवर्ग के खिलाडियों ने शहर के लगभग 11 शालाओं, शा. कन्या शाला ब्यौहारबाग, श्री गुरु नानक शाला प्रेमनगर, लिटिल वर्ल्ड शाला तिलवारा, ए. पी. एन., कैंट खालसा गु. गो. सिंह खालसा 4th पुल, सेंट जेवियर्स, महर्षि वि. मंदिर नर्मदा रोड एवं सनातन धर्म पब्लिक शाला हाथीताल के 100 खिलाडियों ने उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया ।प्रतियोगिता का शुभारम्भ संयोजक प्राचार्या श्रीमती मौलश्री दुबे के मुख्य आतिथ्य में हुआ | विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सारिका सिंह खान आब्जर्वर शासकीय.क.उ.मा.वि. ब्यौहारबाग, श्री सोनल दुबे आब्जर्वर शा. प्रा. शाला पिपरिया आमा हिनौता मंचसीन रहे | प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, बलदीप सिंह, हरकिशन सिंह, तरनदीप सिंह , तनिष्क सिंह, महक जायसवाल , तनुजा सेन , अंशिका जंघेला , खुशी बेन, तनवी सतनामी, राजेश यादव सहित अन्य शाला स्टाफ का सहयोग रहा | प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी संभागीय गतका प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे | यह प्रतियोगिता सनातन धर्म पब्लिक शाला में आयोजित की जावेगी | प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है – बालक 17 वर्ष फेरी सोटी विजेता – सहजप्रीत सिंह तथा उपविजेता – मनवीर सिंह एवं बालक 17 वर्ष सिंगल सोटी विजेता मन करन सिंह , उपविजेता साहिल जायसवाल रहे | बालक 19 वर्ष फेरी सोटी विजेता कर्ण वीर सिंह एवं उपविजेता अर्शप्रीत सिंह तथा बालक 19 वर्ग सिंगल सोटी विजेता जश्नीत सिंह एवं उपविजेता हरसहज सिंह रहे | बालिका वर्ग 17 फेरी सोटी विजेता गुरलीन कौर एवं उपविजेता माहेश्वरी ठाकुर तथा बालिका 17 वर्ष सिंगल सोटी विजेता गुरनीत कौर एवं उपविजेता सोनपरी लोधी रही| बालिका वर्ग 19 फेरी सोटी विजेता सनम खान एवं उपविजेता तुलसी तथा बालिका 19 वर्ष सिंगल सोटी विजेता अर्शप्रीत कौर तथा उपविजेता फकराह खान रही |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in