Skip to main content

Aaj Tak24x7

नंगर में बिक रहा वगैर स्पायरी डेट की मिठाईयां , मिठाई के 2 रुपये के डब्बे भी बिक रहे ₹500 किलो,

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

डब्बे भी तौले जाते है मिठाइयों की कीमत पर
मिठाइयों के पैकेट पर नहीं लिखी जा रही बनाने और खराब होने की तिथि

सोनभद्र – ओबरा पर्व के मद्देनजर मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर भीड़ लगना लाजमी है लेकिन सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाना भी चालू है। जहां. तहां मिलावट खोरी की भी सिलसिला जारी है क्योंकि भारी. भरकम खाद्य पदार्थों को परोसा जाना है। मिठाइयों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाया जाना चाहिए लेकिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर मानक दरकिनार किए जा रहे हैं। दुकानों पर बिक रही मिठाइयों के पैकेट पर उनके बनाए जाने और खराब होने की तिथि नहीं लिखी जा रही है। पर्व आते ही कई मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक दुकान के बाहर खुले में मिठाइयों को लगाकर खरीद बेच करने लगते हैं जिससे तमाम तरह की महामारी ओके चपेट में आने की आशंका उपभोक्ताओं को बनी रहती है। पूर्व में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एफएसएसएआई की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि मिठाइयों के पैकेट पर एक्सपायरी डेट लिखे जाएंगे। इस लापरवाही को देखकर भी जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर कहीं पर भी मिठाई बनाने और उसके खराब होने की तिथि का जिक्र नहीं किया जा रहा है। आमतौर पर लोग चखकर और इससे उठने वाली महक के आधार पर ही सही या खराब होने की पहचान करते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एफएसएसएआई की ओर से 1 अक्टूबर 2020 से नए प्रावधान में कहा गया है कि मिष्ठान भंडार संचालक को काउंटर के भीतर मिठाई रखने से पहले प्रत्येक मिठाई की ट्रे पर उसके बनाए जाने की तिथि और एक्सपायरी डेट लिखनी होगी, इसके बाद ही मिठाई बेची जा सकेगी, मगर, डाला ओबरा, चोपन के तमाम मिष्ठान प्रतिष्ठान पर अराजकता साफ साफ देखी जा सकती है। डब्बे भी मिठाई की कीमत में तौले जा रहे है। फिर भी लेकिन इसका पालन कहीं नहीं होता है। हर छोटी से लेकर बड़ी दुकान पर इस नियम का पालन नहीं हो रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in