Skip to main content

Aaj Tak24x7

रक्षा बंधन पर्व के दौरान जबलपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम बनाते हुये रोड पर वाहन खडा करने वालो, आवागमन अवरूद्ध करने वालो के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही

*रक्षा बंधन पर्व के दौरान जबलपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम बनाते हुये रोड पर वाहन खडा करने वालो, आवागमन अवरूद्ध करने वालो के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाह

*

 

रक्षा बंधन पर्व पर बाजारों में होने वाली अधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से एवं कहीं कोई जाम की स्थिति निर्मित न हो को ध्यान में रखते हुये योजना बनाकर आज दिनॉक 6-8-25 को नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक श्री संतोष कुमार शुक्ला , थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य, द्वारा व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में स्वयं उपस्थित रहकर हमराह स्टाफ के साथ यातायात व्यवस्था बनाते हुये रोड पर वाहन खडा करने वालो, आवागमन अवरूद्ध करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही व्यापारियों के द्वारा आम रोड तक फैलाई गई सामग्री को अंदर करवाते हुये मार्ग को यातायात के सुचारू संचालन योग्य बनाया गया।

 

एनाउंसमेंट करते हुये वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खडे करने हेतु तथा सभी दुकानदारों को दुकान के सामने सामग्री न फैला कर रखे आदि समझाईष दी गयी।

 

 

📢 आम नागरिको से अनुरोध है कि खरीददारी हेतु आने के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, आमरोड पर वाहन पार्क न करें।

 

व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि अपनी दुकानों का अनावश्यक विस्तार न करें एवं दुकानों मे आने वाले ग्राहकों को अपना वाहन आमरोड पर पार्क न करने देवे। साथ ही अपनी दुकान के सामने अस्थायी ठेले एवं गुमठियां न लगने देवे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7