Skip to main content

Aaj Tak24x7

देहदानी अरविंद जैन का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी विदाई

संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी

*देहदानी अरविंद जैन का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी विदा

।*

सिरोंज के वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुमार जैन का निधन

सिरोंज। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री अरविंद कुमार जैन का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

सरल एवं मिलनसार स्वभाव के धनी जैन जी समाजसेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रहे। लगभग 18 वर्ष पूर्व उन्होंने विदिशा के समाजसेवी विकास पचौरी के माध्यम से देहदान का संकल्प लिया था, जिसे उनके निधन के बाद परिजनों एवं समाजजनों की उपस्थिति में पूरा किया गया।

एम्स की एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

मध्यप्रदेश सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन शर्मा ने कहा कि जैन जी संगठन के बड़े समर्थक थे, समय-समय पर उनका सहयोग मिलता रहा। उनका यह देहदान का कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in