थाना एरवाकटरा में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 11 अगस्त 2025 – जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना एरवाकटरा में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और संबंधित हल्का इन्चार्ज, लेखपाल को निर्देशित किया कि जो भी समस्या प्राप्त हुई है उसकी स्थलीय जांच करते हुए निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों जिससे समस्या का निस्तारण स्थाई हो सके। इस अवसर पर भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा की शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण स्थलीय जांच कर किया जाएं तथा सम्बन्धित को भी अवगत कराया जाए। उक्त अवसर ग्राम उदईपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर ग्राम वासियों द्वारा अनाधिकृत रूप से अवैध कब्जा करते हुए निर्माण कार्य की जाने की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि पैमाइश आदि कराते हुए पक्के बने भवनों पर धारा 67 की कार्यवाही तथा नियास, झोपड़ी आदि बनाकर किये गये अवैध कब्जे की नियमानुसार ध्वस्तीकरण कराते हुए आगामी पांच दिवस में अवगत कराये। इस अवसर पर क्षेत्र से आये 07 फरियादियों ने अपनी शिकायत संबंधी आवेदन पत्र दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार बिधूना सहित संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल व शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes