Skip to main content

Aaj Tak24x7

हर-घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत सरदारपुर से राजगढ़ तक निकली गई तिरंगा बाइक रैली

सरदारपुर ( राजगढ़ )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

——  —————-

सरदारपुर, 11 अगस्त 2025 – आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरदारपुर से राजगढ़ तक एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया रैली सरदारपुर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रीमती आशा परमार अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सरदारपुर एवं श्री विश्वदीप सिंह परिहार अनुविभागीय (पुलिस) अधिकारी सरदारपुर,श्रीमती मारीषा शिंदे मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरदारपुर के द्वारा माल्यार्पण कर रैली को हरी झंडी दी गई उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी ने बताया कि हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज हमारे सभी विकासखंड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी /कर्मचारी द्वारा रैली की शुरुआत सरदारपुर के मुख्य चौराहे से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजगढ़ तक पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों की गूंज रही और प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
रैली वापस अंबेडकर प्रतिमा सरदारपुर पर समाप्त की गई | रैली में सबसे आगे दोनों नगर परिषद राजगढ़/ नगर परिषद सरदारपुर की गाड़ियों में तिरंगा के सम्मान के गीत बजाते हुए. उसके साथ साथ सभी विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों ने अपनी अपनी गाड़ियों में तिरंगा लगाकर एवं हेलमेट पहन कर बढ़-चढ़कर भाग लिया.
रैली का सीधा-सीधा उद्देश्य तिरंगा का सम्मान और हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान श्रीमती आशा परमार एस.डी.एम. सरदारपुर ने किया. एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार द्वारा लोगों को अनुशासित रहते हुए तिरंगा के सम्मान की बात कही गई. कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर ने किया एवं आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु रघुवंशी ने माना. इस अवसर पर विष्णु रघुवंशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर, प्रकाश पवार मंडल संयोजक सरदारपुर,यशवंत शुक्ला सीएमओ सरदारपुर,दिनेश व्यास राजस्व निरीक्षक, अरुण मोहरानी सीबीएमओ सरदारपुर,राजेंद्र ग्रेवाल,एम एल लोधी,राजेंद्र जैन,अंसार अहमद पठान,अजय तोमर, शांतिलाल वसुनिया,श्रीमती रोहिणी सिंह,संजय दीक्षित,बाबूलाल परवार,अरुण चोयल,संजय शर्मा,अरुण दरोगा,बलवंत चारण,हेमंत राठौड़,कमल कुमावत, एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in