सरकार लाडली बहनों की उन्नति और विकास के लिए संकल्पित विश्वामित्र पाठ (*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सीधी*)
सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन बहरी में लाड़ली बहना सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक के मुख्य अतिथि एवं देव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी के विशेष उपस्थिति में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा स्वागत गीत एवं सावन के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में सैकड़ों लाडली बहनों ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को तिलक लगा कर रक्षासूत्र बांधा। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने बहनों की उन्नति और विकास तथा रक्षा का विश्वास देते हुए सभी लाडली बहनों को उपहार भी दिया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने उद्बोधन में लाडली बहनों का स्वागत एवं उनकी खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने आप लोगों के लिए आवास योजना,आयुष्मान योजना, आजीविका मिशन से अनेकों योजनाएं बनाई हैं,अभी रक्षाबंधन के पूर्व हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लाडली बहन को 250 रुपए उपहार स्वरूप दिया है। आगे लाडली बहनों को मिलने वालीराशि में भी बढ़ोत्तरी होगी।क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सरकार लाडली बहनों की उन्नति और विकास के लिए संकल्पित है।मुख्य स्थिति ने आगे कहा कि योजना के पहले छोटी–छोटी जरूरतों के लिए आप लोगों को परेशान होना पड़ता था अब योजना के तहत एक निश्चित राशि नियत तारीख को आपके खाते में आ जाती है जिससे आप अपनी जरूरतें पूरी करती हैं साथ ही परिवार में आपका मान सम्मान भी बढ़ा है। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जन समुदाय को रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रश्मि पाण्डेय सीईओ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, अशोक शुक्ला,परियोजना अधिकारी अनुसुइया वाजपेई , थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय , कामता तिवारी बीपीओ, लालजी पाण्डेय,विश्रामदित्य मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी ,अधिकारी कर्मचारी सहित लाड़ली बहना उपस्थित रहीं ll



