Skip to main content

Aaj Tak24x7

सीईओ जिला पंचायत सुश्री ज्‍योति शर्मा ने तिरंगा रैली की तैयारियों के संबंध में श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्‍टेडियम देवास में निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये

देवास, 12 अगस्त 2025/ देवास में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिला स्तर पर 13 अगस्‍त को प्रात: 10.00 बजे से श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्‍टेडियम देवास से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा सयाजी द्वार देवास पर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिधिगण, सामाजिक संगठन, उद्योग संगठन, व्‍यापारी संगठन, स्‍कूल, कॉलेज, खेल स्‍वास्‍थ्‍य, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं देवास शहर के नागरिक सम्मिलित होंगे। सीईओ जिला पंचायत सुश्री ज्‍योति शर्मा ने श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्‍टेडियम देवास में पहुंच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। उन्‍होंने तिरंगा यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तिरंगा यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in