Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना शहपुरा अंतर्गत 2 शातिर वाहन चोर 2 विधिविवादित बालक साथी सहित गिरफ्तार* *चुराये हुये 14 दुपहिया वाहन कीमती 8 लाख रूपये के जप्त*

*थाना शहपुरा अंतर्गत 2 शातिर वाहन चोर 2 विधिविवादित बालक साथी सहित गिरफ्तार*

*चुराये हुये 14 दुपहिया वाहन कीमती 8 लाख रूपये के जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1-सोनू बर्मन पिता रामस्वरूप उम्र 19 साल निवासी शहपुरा

2-दशरथ लोधी निवासी ग्राम बिजौरी थाना चरगवा

3- दो 16-17 वर्षिय विधि विवादित बालक

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण धुर्वे के नेतृत्व में थाना शहपुरा की टीम द्वारा 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 14 दुपहिया वाहन कीमती 8 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये सोनू बर्मन पिता रामस्वरूप उम्र 19 साल निवासी शहपुरा एवं दशरथ लोधी निवासी ग्राम बिजौरी थाना चरगवा को पकडा जिन्होने अपने 16-17 वर्षिय 2 साथियों के साथ मिलकर कुल 14 मोटर सायकिले जिनमें से 5 मोटर सायकिल शहपुरा से तथा शेष अन्य मोटर सायकिले जबलपुर व जबलपुर के आसपास के थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किये। सभी की निशादेही पर चुराये हुये 14 दुपहिया वाहन जप्त करते हुये वाहनों के सम्बंध में पतासाजी करने पर शहपुरा में 5 अपराध एवं थाना खमरिया में 1 अपराध तथा थाना भेडाघाट में 1 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया। शेष वाहनों के इंजन नम्बर चेचिस नम्बरों के आधार पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर निकालकर रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन मालिकों के सम्बंध में पतासाजी करते हुये वाहन मालिकों को सूचित किया जा रहा है।

सभी को थाना शहपुरा के 5 प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार करते हुये अन्य 09 मोटर सायकिल जो अन्य थाना क्षेत्र से चोरी हुई है को धारा 35(1) (5)बी.एन.एस.एस, 303(2) बी.एन.एस. में जप्त की गई है।

1- थाना शहपुरा के अप क्र 197/25 वाहन क्र एमपी 34 एमएल 3126 (हीरो स्पेलेन्डर मो.सा)

2- थाना शहपुरा के अप क्र 224/25 वाहन क्र एमपी 20 एनयू 3121 (हीरो स्पेलेन्डर मो.सा)

3- थाना शहपुरा के अप क्र.314/25 वाहन क्र- एमपी 20 एनजी 4523 (हीरो स्पेलेन्डर मो.सा)

4- थाना शहपुरा के अप क्र 345/25 वाहन क्र एन यू 1197 (हीरो स्पेलेन्डर मो.सा)

5- थाना शहपुरा के अप क्र 351/25 वाहन क्र- एमपी 20 एमटी 8264 (एचएफ डीलक्स मो.सा)

6- थाना खमरिया अप क्र 159/25 वाहन क्र – एमपी 20 एसक्यू 6535 (एक्सेस स्कूटी)

7- थाना भेडाघाट अप क्र 331/25 वाहन क्र एमपी 20 एनएस 2064 (हीरो स्पेलेन्डर मो.सा)

इस्त. क्र. 02/2025 धारा 35(1) (5)बी.एन.एस.एस, 303(2) बी.एन.एस. मे जप्त

8- वाहन क्र-एमपी 49 एमके 0460 (एचएफ डीलक्स मो.सा) – वाहन मालिक, रामसिंह पटैल नि. बगासपुर

9- वाहन क्र- एमपी 49 एमडी 2135 (हीरो स्पेलेन्डर मो.सा) वाहन मालिक संजय दुबे नि. गनेश वार्ड कंदेली

10- वाहन क्र-एमपी 34 एमबी 5750 (एचएफ डीलक्स मो.सा) वाहन मालिक प्रदीप कुमार बर्मन नि. सिविल वार्ड न. 04 नव जाग्रति के पीछे

11- वाहन क्र एमपी 19 एमडब्ल्यू 7056 (बजाज पल्सर) वाहन मालिक मो. मजीद निवासी मस्जिद के पास मनकहरी इटमा जिला सतना

12- वाहन क्र -एमपी 20 एमपी 7539 (होन्डा साईन मो.सा) वाहन मालिक योगेश राय पिता देव लाल राये नि. म.न. 663 शांति नगर दमोह नाका

13- वाहन क्र-एमपी 20 के एच 9289 (हीरो स्पेलेन्डर मो.सा) वाहन मालिक विनोद कुशवाहा पिता श्री डी. एस. कुशवाहा नि. प्लाट न. 90 जय भीम नगर ग्वारीघाट रोड

14 – वाहन क्र- एमपी 20 जेड क्यू 9422 (बजाज प्लेटिना मो.सा) वाहन मालिक रामविशाल पिला आशाराम नि ग्राम हिनौता थाना कटगी

*उल्लेखनीय भूमिका-* थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण धुर्वे, उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, उप निरीक्षक रितु उपाध्याय, उप निरीक्षक संतोष ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक आलोक सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक जयंत जाटव, आरक्षक रवि सनोडिया, विकास सलमान खान, अमित पटेल, रोहित, राहुल गुप्ता, प्रमोद, रवि दुबे, गोविद, ताराचंद, नितिन कुमार जैन की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in