*स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक कुमार सक्सेना, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से निकाली गयी ‘‘तिरंगा यात्र
’* ’
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनॉक 13-8-2025 कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक कुमार सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस लाईन ग्राउंड से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, पुलिस बल, एनसीसी आर्मी/नेवी विंग, स्काउड गाईड तथा स्कूलों के छात्र/छात्रायें सम्मिलित रहे है।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आज दिनॉक 13-8-25 को दोपहर 2-30 बजे पुलिस लाईन ग्राउंड से वाहन रैली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा की अगुवाई में निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा वाहन रैली में रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य सहित जिला पुलिस बल, यातायात का बल, एसटीएफ का बल मौजूद रहा। फोर व्हीलर वाहनों में बैनर जिनमे लेख है ‘‘आजादी के रंग खाखी के संग’’, एवं ‘‘हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता’’ तथा ‘‘ स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग’’ लगाकर देश भक्ति गीत बजाये जा रहे थे। चार पहिया वाहन एवं दुपहिया वाहन से हाथ में तिरंगा लहराते हुये लोगों को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
तिरंगा यात्रा’’ पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर , हाई कोर्ट चौक, पुल न. 2, कैरब्ज तिराहा, एम्पायर तिराहा, पेंटीनाका चौक, सदर मेन रोड, बिरमान पैट्रोपंप , कटंगा क्रासिंग, गोरखपुर मार्केट, छोटी लाईन, शास्त्री ब्रिज , ब्लूम चौक, तीन पत्ती चौक नौदरा चौक, तैयअब अली चौक, घंटाघर, हाईकोर्ट चौक होते हुये पुलिस लाईन में समाप्त हुई।



