*मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित ‘‘साइबर इन्वेस्टीगेशन एंड इंटेलिजेंस समिट’’ मे भाग लेने वाली जबलपुर इजीनियरिंग कालेज की टीम के लिये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा प्रिंसिपल जे.ई.सी. डॉ. श्री राजीव चाण्डक तथा एच.ओ.डी/इवेंट क्वाडिनेटर डॉ. श्रीमति आज्ञा मिश्रा की उपस्थिति में हैकेथान प्रतियोगिता लिये पोस्टर लांच किया गय
*
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा दिनांक 16/17 सितम्बर को ‘‘साइबर इन्वेस्टीगेशन एंड इंटेलिजेंस समिट’’ का आयोजन भोपाल मैं किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय हैकेथॉन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमे प्रतिभागियों को अलग अलग प्रॉब्लम स्टेटमेंट दिए जाएँगे जिनके सॉलूशन उनको डिवाइस एवं प्रेजेंट करना हैं ।
मध्यप्रदेश मैं हैकेथॉन प्रतियोगिता तीन संस्थाओं जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज , MANIT भोपाल एवं SGITS इंदौर द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं ।
*आज दिनॉक 13-8-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा राष्ट्रीय हैकेथॉन प्रतियोगिता हेतु जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम जो हैकेथॉन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली है के लिये पोस्टर लांच किया गया।*
*इस अवसर पर प्रिंसिपल जे.ई.सी. डॉ. श्री राजीव चाण्डक तथा एच.ओ.डी/इवेंट क्वाडिनेटर डॉ. श्रीमति आज्ञा मिश्रा तथा प्रतिभागी छात्र मौजूद रहे।*
*हैकेथॉन प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद इनाम एवं अपनी स्टडी समिट मे प्रेजेंट करने का अवसर भी दिया जाएगा ।*



