Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 15 अगस्त, 2025/जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्र में सभी समाहित है। हम जो काम करते है, वह हम सभी का कर्तव्य है कोई सरकारी पद पर रह कर करता है कोई सीमा पर रह कर करता है तो कोई खेतों में काम करके करता है। संविधान में हमे अधिकारों के साथ- साथ कुछ कर्तव्य भी दिए है। हमें अपने- अपने अधिकारों के साथ- साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वाहन करना चाहिए। हमें एक अधिकारी के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ ही एक बेहतर इंसान के तौर पर कार्य करे तो उस कर्तव्य का निर्वाहन और बेहतर होता है। इससे हम लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। जब हम अपने पद के कार्य करे तब हमें मनन करना चाहिए कि स्वतंत्रता से पहले जो थे वह बाहरी थे और हम यहीं के हैं तथा अपनों के बीच हैं। तभी लोगों में अपनत्व की भावना का विकास होगा और वह हम से जुड़ेगे। हम सभी को अपने स्वार्थी और आवश्यकताओं से ऊपर उठ कर राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। हमें वास्तव में स्वतन्त्रता तभी मिलेगी जब हम देश की विचार धारा के विपरीत कार्य करने वाले नागरिकों को देश की मुख्य धारा में जोड़ते हुए उनके अंदर देश भक्ति की भावना की अलख जलाए। प्रशासन का मुख्य कार्य प्रत्येक व्यक्ति इसकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने बताया कि हमारा जनपद प्रदेश के शीर्ष 14 जनपदों में सम्मिलित हैं जहां स्वास्थ्य के लिए बेहतर प्रयास किये गए है। अंत में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रचित कविता का पाठ भी किया।
अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) अविनाश चंद्र मौर्या, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र हित के लिए कार्य करना चाहिए और वसुधैव कुटुंबकम् के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। सभी को अपने अधिकारों के साथ- साथ कर्तव्यों का भी बोध होना अति आवश्यक है। साथ ही द्वय अधिकारियों द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों का गायन कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
उप जिलाधिकारी कमल सिंह, उप जिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा, ओएसडी राजेश जी आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा जनपद में आयोजित विभिन्न प्रतियोगियों में स्थान प्राप्त करने वाले शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग तीन दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों पर अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उक्त के पूर्व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्र ध्वज का आरोहण कर फहराया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी तथा आजादी के अमर सपूतों एवं क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजली एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्र गान की मधुर धुन बजा कर मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त के पश्चात जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने 100 शैय्या स्थित एनआरसी वार्ड में पहुंचकर भर्ती शिशुओं को फल वितरित किए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा बस्ती का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा इससे पूर्व बस्ती जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने सरल व्यवहार, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सत्येन्द्र सिन्हा संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बस्ती जिले में पूर्व में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in