आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 15 अगस्त-2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे अटल आश्रय गृह, औरैया में आजादी के जश्न के साथ झंडारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया उसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रीयगान संपन्न हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल राष्ट्रीय महासभा-औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे। आजादी की समागम में पधारे अतिथियों व पीएसी के जवानों का समिति परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर हृदय से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हैं, आज के दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को व्यापक संघर्ष के उपरांत अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को 200 वर्षों के उपरांत ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। आजादी के पर्व पर संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि देश में स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है, आज समूचा भारत 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है, झांसी-एच दल 33 वीं वहिनी पीएसी सर्वोत्तम वल के प्रभारी अम्बोल सिंह ने कहा कि यह धर्म और जाति से परे एक राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे बिना भेदभाव के एक साथ मिलकर मानते हैं, भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में एक अमर और अविस्मरणी दिन के रूप में मनाया जाता है। फूलगंज सामाजिक एवं संस्कृति समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी से आजादी प्राप्त हुई थी। कार्यक्रम के अंतर्गत मौजूद देश प्रेमियों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् का पूरे जोश व उमंग के साथ उद्घोष किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंडियन एयर फोर्स से सेवानिवृत अजय कांत गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री कपिल गुप्ता, समाजसेवी एलएन गुप्ता, जय नारायण सिंह, अनूप बिश्नोई, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार, राम भरोसे आदि समिति परिवार के सम्मानित सदस्यों, शहर व समाज के जागरूक नागरिकों व देश प्रेमियों ने सहभागिता की।



