Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंधिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री से बमोरी के केदारनाथ मंदिर मार्ग की जर्जर चट्टानें हटाने का आग्रह किया

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

सिंधिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, तत्काल कार्रवाई का किया आग्रह

गुना। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर गुना जिले बमोरी स्थित प्राचीन केदारनाथ मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग से जर्जर और खतरनाक हो चुकी चट्टानों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है, जिससे आस्था के केंद्र इस मंदिर को भक्तों के दर्शनार्थ खोला जा सके। ज्ञात हो कि गुना जिले के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर को जाने वाला पैदल मार्ग पिछले डेढ़ साल से चट्टानों के खिसकने के कारण बंद पड़ा है। यह प्राचीन मंदिर गुना जिला ही नहीं अपितु आसपास के जिलों के लोगों की आस्था का केंद्र भी है, लेकिन विगत डेढ़ वर्षों से मंदिर जाने के रास्ते का विकल्प ना होने के कारण मंदिर के पट बंद पड़े हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे उक्त पत्र में उन्होंने कहा है कि यह मार्ग लंबे समय से आमजन के लिए बंद है। मार्ग में स्थित विशालकाय चट्टानों की अत्यंत जर्जर स्थिति के कारण कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है, जिससे न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा बल्कि मंदिर की संरचना पर भी गंभीर संकट मंडरा रहा है।

GSI ने क्षेत्र को ‘अत्यधिक संवेदनशील’ घोषित किया
सिंधिया ने अपने पत्र में बताया है कि पूर्व में गुना प्रशासन एवं जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) द्वारा किए गए संयुक्त सर्वेक्षण में इस क्षेत्र को ‘अत्यधिक संवेदनशील (चतुर्थ श्रेणी)’ घोषित किया गया है। उक्त सर्वे रिपोर्ट में मार्ग को तत्काल बंद करने और चट्टान गिरने की घटनाओं को रोकने हेतु सुरक्षा जाली (रॉक कैचर) लगाने की अनुशंसा की गई है।

SDRF से भी मांगी गई मदद
सिंधिया ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि यह कार्य जिला प्रशासन के स्तर पर संभव नहीं है। इसी संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा 11 जुलाई 2025 को राज्य डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) को पत्र भेजकर तकनीकी एवं संसाधन संबंधी सहायता मांगी जा चुकी है।

स्थानीय आस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए सिंधिया ने कहा है कि चट्टानों को सुरक्षित तरीके से हटाकर मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम एवं सुरक्षित मार्ग शीघ्र बनाया जाए। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और स्थानीय धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं का सम्मान भी होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा बस्ती का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा इससे पूर्व बस्ती जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने सरल व्यवहार, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सत्येन्द्र सिन्हा संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बस्ती जिले में पूर्व में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in