Skip to main content

Aaj Tak24x7

पिंडरई नैनपुर मे आज क्षत्रियलोधी समाज द्वारा पिंडरई नगर में मनाया गया विरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्म दिवस

लोकेशन – पिंडरई
आज़ तक 24 x7 न्यूज़ संवाददाता
सियाराम ठाकुर


मध्यप्रदेश मंडला जिले की ग्राम पिंडरई नगर में लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा विरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की झांकियां के साथ विशाल रैली ग्राम खिरखीरी से पिंडरई तक निकाली गई
जहां पिंडरई नैनपुर क्षेत्र केइ हर गांव से लोधी समाज एकजुट होकर रानी अवंतीबाई लोधी के जन्म दिवस बड़ी संख्या में बड़े धूमधाम के साथ जन्म दिवस मनाया गया
जिसमें आस पास क्षेत्र से सभी समाज के लोग मौजूद रहे
लोधी समाज द्वारा बताया गया कि रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को हुआ था रानी अवंती बाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम सन् 1857 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने बाली प्रथम महिला विरांगना रानी अवंती बाई लोधी थी जिन्होंने अंग्रेजों से युद्ध किया
एवं 20 मार्च 1858 को देहवारीघाट के युद्ध भुमि में स्वाभिमान साहस वीरता स्वतंत्रता तथा मातृ भुमि से प्रेम का संदेश देते हुए अपने प्राणों कि अहुती दी और अमर हो गई
ऐसी विरांगना रानी अवंती बाई लोधी को लोधी समाज सदियों सदियों तक याद करेंगे
सभी लोधी समाज एवं अन्न समाज द्वारा माला अर्पण कर सत सत नमन किया गया

सियाराम ठाकुर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in