श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छात्रों को शिक्षा की शपथ दिलाई

संवाददाता · धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल जावती में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के छात्र जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन एवं समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी भीकम सिंह मीणा ने बच्चों को विभिन्न प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बीएसी ऋषि द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में छात्र जीवन में अनुशासन को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में सरपंच दिमान सिंह ने विद्यालय द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जन चेतना मंच के मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाहा ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे हमारे जीवन के प्रत्येक क्षण में सहायक होते हैं और इनके बिना जीवन संभव नहीं है।

अंत में सभी अतिथियों एवं वक्ताओं ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes