टांडा बरुड़ ग्राम पंचायत और पुलिस कर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूलों शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालयों में मनाया 79 वा स्वतन्त्रता दिवस

आज तक 24 * 7
संवाददाता सुनील दवाने
लोकेशन :- टांडा बरुड़

एंकर :-

टांडा बरुड़ :- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर ग्राम पंचायत टांडा बरुड़ पुलिस कर्मियों नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गो से निकाली जिसका बस स्टैंड पर स्थानीय पत्रकार योगेश कुशवाह, सुनिल दवाने, रूपेश प्रजापत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया यात्रा में सरपंच श्रीमति चीना बाई अछाले, थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लौवंशी, पूर्व सरपंच गिना अछाले, भाजपा मंडल बरुड़ अध्यक्ष विजय सोनारे सहित ग्रामीण शामिल हुए। वही शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व 79 वा स्वतन्त्रता दिवस मनाया बरुड़ ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पंचों और ग्रामीणों की उपस्थिति में सरपंच श्रीमति चीना बाई अछाले ने झंडा फहराया तो पुलिस थाना बरुड़ में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लौवंशी ने झंडा वंदन किया साथ ही सरकारी और निजी स्कूलों में भी झंडा फहरा कर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

0% LikesVS
100% Dislikes