Skip to main content

Aaj Tak24x7

शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मनाया

जबलपुर – 79 वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास से साथ सम्पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है। महाविद्यालय में प्राध्यापकगण एवं छात्राओं द्वारा इस दिन को हर्षोल्लाह से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीणा वाजपेई के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन भागीदारी समिति से श्री एल.एन रावत जी एवं श्री अरुण गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विविध नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई, जिसमें देशभक्ति की झलक रही । कार्यक्रम का संचालन डॉ जरीना जॉन चौधरी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ दीपेंद्र यादव रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉ उमेश कुमार दुबे, डॉ बिंदु शर्मा ,डॉ बिना श्रीवास्तव, श्रीमती रेणु वाला घई ,श्रीमती उषा जैन ,डॉ माधुरी सिंह एवं जन भागीदारी शिक्षक कु. पूजा सेन ,डॉ नीलिमा राय , श्रीमती स्वाति मिश्रा एवं कार्यकालीन अधिकारी श्री के. एल कोथली, श्री रवि दुबे ,श्री सुरेंद्र तिवारी एवं श्री संतोष विश्वकर्मा भी उपस्थित रही। ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in