NSS-NCC के छात्रों ने फहराया तिरंगा, गूंजा देशभक्ति का जज़्बा

जबलपुर – सेंट अलॉयसियस कॉलेज जबलपुर में 15 अगस्त को NSS (नेशनल सर्विस स्कीम) और NCC (नेशनल कैडेट कॉर्प्स) के छात्रों ने बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज आरोहण से हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। NCC कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया, वहीं NSS के स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों द्वारा शहर की गलियों में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें गूंजते नारों और लहराते तिरंगों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और समाज सेवा के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और मिठाई वितरण के साथ हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in