थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 820 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

थानाध्यक्ष श्री महेश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र द्वारा दिनांक 17.08.2025 को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन नारंग रोड़ हनुमान मन्दिर के आगे समय 18.30 बजे अभियुक्त करन निषाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी चईपुरवा लखनौरा थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती को 820 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 151/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त का विवरण-

  1. करन निषाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र 24 वर्ष साकिन चाईपुरवा लखनौरा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 17.08.2025 समय 18.30 बजे, रेलवे स्टेशन नारंग रोड़ हनुमान मन्दिर के आगे,

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0सं0 151/25 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती
  2. मु0अ0सं0 1886/17 धारा 201, 504, 505(2) IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, जनपद बस्ती।
  2. प्र0चौकी दक्षिण दरवाजा उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्र थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।
  3. हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र प्रजापति, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 प्रमोद यादव थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes