थाना सोनहा पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी टीम व सर्विलासं टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में नाबालिग के साथ दुष्कर्म से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 * 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती


थाना सोनहा पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी टीम व सर्विलासं टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना सोनहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 186/2025 धारा 70(2), 137(2), 127(2), 115(2), 351(3) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित 03 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1. शहबान पुत्र सत्तन, 2. दिलशाद पुत्र सफात अली, 3. रसीद पुत्र राहत अली निवासीगण ग्राम धौरहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती को आज दिनांक 19.08.2025 को दुबौली नहर पुलिया के पास से समय करीब 02:20 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. शहबान पुत्र सत्तन ग्राम धौरहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती(उ0प्र0)।
  2. दिलशाद पुत्र सफात अली ग्राम धौरहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती(उ0प्र0)।
  3. रसीद पुत्र राहत अली निवासीगण ग्राम धौरहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती(उ0प्र0)।

घटना व पूछताछ का संक्षित विवरण-
वादी मुकदमा निवासी थाना सोनहा द्वारा दिनांक 17.08.2025 को प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें वर्णित था कि दिनांक 16.08.2025 को प्रार्थी की पुत्री उम्र 14 वर्ष किराने की दुकान पर गयी थी, रास्ते में विपक्षीगण द्वारा प्रार्थी की लड़की को मुंह बंद कर हाथ पैर पकड़ कर अपने घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विपक्षी शहबान की माँ और चाची द्वारा प्रार्थी की पुत्री को मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर फेंक दिया गया। सूचना के आधार पर दिनांक 17.08.2025 थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 186/2025 धारा 70(2), 137(2), 127(2), 115(2), 351(3) BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम 1. शहबान पुत्र सत्तन 2. दिलशाद पुत्र सफात अली 3. रसीद पुत्र राहत अली 4. शहबान की माँ 5. सफात की औरत (शहबान की चाची) निवासीगण ग्राम धौरहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के क्रम में आज की कार्यवाही सम्पादित की गयी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 सोनहा रमजान अली अंसारी, जनपद बस्ती।
  2. प्र0 स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार, जनपद बस्ती मय टीम।
  3. प्र0 एसओजी टीम नि0 विकास यादव, जनपद बस्ती मय टीम।
  4. प्र0 सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकान्त, जनपद बस्ती मय टीम।
  5. प्र0चौकी अहनहरा उ0नि0 रितेश कुमार सिंह, उ0नि0 जयप्रकाश तिवारी थाना सोनहा, जनपद बस्ती।
  6. हे0का0 अशोक यादव, हे0का0 विनोद कुमार, का0 राजेन्सी वर्मा, का0 पवन यादव, का0 पंकज कुशवाहा, का0 छविराम यादव, थाना सोनहा जनपद बस्ती।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in