Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक बार फिर जंगली जानवर बालाघाट रोड में पाया गया मृत

लांजी प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को जंगली जानवर सियार बीच मार्ग में मृत अवस्था में देखा गया जन चर्चा यह है कि बीती रात्रि को तेज बारिश एवं बिजली कड़कने के करण उक्त जंगली वन्य प्राणी आकाशी बिजली के चपेट में आया होगा संबंधित विभाग से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि उक्त वन्य प्राणी के शरीर के बाल झूलसे हुए थे जिससे शंका का व्यक्त की जा रही है कि उक्त वन्य प्राणी बिजली की चपेट में आया होगा सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग अमला मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्स के माध्यम से पीएम करवाया गया तत्पश्चात उसे अग्नि देकर दाह संस्कार किया गया। बहरहाल लांजी क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

चर्चा यह भी है कि कहीं ना कहीं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के कर्तव्यों पर भी सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। जिस तरह से शासन के द्वारा वन्य प्राणी की सुरक्षा हेतु व्यवस्था बनाई जा रही है लेकिन उसकी विपरीत लांजी में वन्य प्राणियों के साथ आए दिन दुर्घटनाएं होती देखी जा रही है जो एक गंभीर जांच का विषय है। इसके पूर्व भी अनेकों बार वन्य प्राणी के शिकार हो चुके हैं जिसका समाचार भी प्रकाशित किया गया था उसके बावजूद भी संबंधित विभाग चेत नहीं रहा है साथ ही साथ इसी तरह से वन्य प्राणियों की मौत होते रहेंगे तो कहीं ना कहीं संबंधित विभाग के कर्तव्य पर उंगली उठना लाजमी है। विदित हो कि लांजी क्षेत्र का अधिकांश भाग जंगलों से घिरा हुआ है जहां पर आए दिन जंगली जानवर कहीं ना कहीं विचरण करते देखे जा सकते हैं इसके बावजूद भी उनकी सुरक्षा के नाम पर सिर्फ हल्लाह करना कहां तक उचित है ऐसी स्थिति में वन्य प्राणी कितना सुरक्षित है सहज अंदाजा लगाया जा सकता है तथा संबंधित विभाग की कथनी और करनी में अंतर समझ में आ रहा है बहरहाल उक्त मामला गंभीर जांच का विषय बना हुआ है। देखना यह है कि शासन प्रशासन क्या कदम उठाता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7