पडौर जंगल से मिला लड़की का कंकाल, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पडौर के घने जंगल में एक लड़की का कंकाल और हड्डियां बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का मानना है कि यह वही लड़की है जिसकी हत्या का मामला 11 अगस्त से 18 अगस्त 2025 के बीच सामने आया था।

थाना प्रभारी संजय खलको के नेतृत्व में लगातार की जा रही छानबीन के बाद जंगल से बरामदगी हुई। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है।
गांव और आसपास के इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में डर का माहौल है। जंगल में मिला कंकाल क्षेत्रवासियों के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है—
आखिर लड़की की हत्या किसने और क्यों की?
क्या यह वारदात किसी परिचित ने अंजाम दी है?
या फिर किसी गिरोह की करतूत है?
पुलिस की सक्रियता
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम लगातार सुराग जुटाने में लगी हुई है। मौके से मिले अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक तरीकों से जांच कर आरोपियों को जल्द बेनकाब किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा जताया है। उनका मानना है कि अनूपपुर पुलिस और भालूमाड़ा थाना प्रभारी की मेहनत से इस सनसनीखेज हत्याकांड का राजफाश जल्द ही हो जाएगा।
फिलहाल, पुलिस इस पूरे प्रकरण को पड़ताल की अलग-अलग कड़ियों से जोड़कर सुलझाने में जुटी है और जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in