Skip to main content

Aaj Tak24x7

जंगी प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

लोकेशन: गंजबासौदा, विदिशा।

रिपोर्टर: रवि चौरसिया

स्लग:

काँग्रेस कार्यकर्ता पिंड भरते हुए ज्ञापन देने पहुँचे।

एंकर: विदिशा जिले के गंजबासौदा के किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेसजनों ने जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी विजय राय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान समय में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उनकी माली हालत बिगड़ रही है। समय पर खाद नहीं मिलने और फसल बीमा राशि का भुगतान न होने से किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।

कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023-24 में किसानों से फसल बीमा योजना के तहत बड़ी राशि प्रीमियम के रूप में ली गई थी, लेकिन उसके बदले किसानों को केवल 60 से 100 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से ही बीमा राशि दी गई, जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक किसान को न्यूनतम तीन हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से बीमा राशि तत्काल दी जाए।

इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस वर्ष 2025 में अतिवृष्टि से खरीफ की सोयाबीन, उड़द, मूंग जैसी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। अतः प्रत्येक ग्राम में निष्पक्ष सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा व बीमा राशि दी जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कांग्रेस सरकार के समय में डीएपी की बोरी मात्र 160 रुपये और यूरिया की बोरी 180 रुपये (80 किलो) में किसानों को मिलती थी। जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने डीएपी 1350 रुपये और यूरिया 270 रुपये (45 किलो) कर दिया है। इतना ही नहीं, सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है, लेकिन खुले बाजार में कालाबाजारी से डीएपी 2000 रुपये और यूरिया 450 रुपये में बेची जा रही है।

कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बाईट: निशंक कुमार जैन( पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव काँग्रेस कमेटी )

बाईट: मोहित रघुवंशी ( जिला काँग्रेस अध्यक्ष विदिशा )

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in