आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


कोई भी पात्र योजना के लाभ से न रहे इस संकल्प के साथ समस्त वंचित लाभार्थियों के पंजीकरण की हुई कार्यवाही।
औरैया 20 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन को पुर्नस्थापित करने, ग्रामीणों को शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने एवं बाढ़ से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति करने हेतु जनपद में आकांक्षी शिविर का आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत विकास खण्ड अजीतमल के अन्तर्गत ग्राम गोहानीकला में आकांक्षी शिविर का आयोजन किया गया।
आकांक्षी शिविर में आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, चिकित्सा सेवायें, कृषि, कौशल विकास, उद्योग, विद्युत, पशुपालन, सहकारिता सहित समस्त पेंशन योजनायें, राजस्व विभाग आदि के स्टॉल लगाये गये। उक्त स्टॉलों के माध्यम से निराश्रित महिला पेंशन के 09 आवेदन, वृद्धावस्था पेंशन हेतु 16 आवेदन, दिव्यांग पेंशन हेतु 02 आवेदन,राशन कार्ड के 32 आवेदन प्राप्त हुए, आयुष्मान कार्ड के 02 आवेदन, ई श्रम कार्ड हेतु 08 आवेदन, उर्वरक हेतु 08 आवेदन, किसान सम्मान निधि के 04 आवेदन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु 25 तथा आवास हेतु 35 कौशल विकास 12 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवा का वितरण किया गया। उप जिलाधिकारी निखिल राजपूत और परियोजना निदेशक मनीष मौर्या द्वारा आकांक्षी शिविर में लगाए गए सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण किए जाने एवं निस्तारण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए



