नवागत अनुविभागीय अधिकारी पूर्वा मंडलोई ने किया नर्मदा किनारे बसे गांवों का दौरा

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट=संदीप पाटीदार राणा*
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = सुलगांव


धरगांव (नि पि):- महेश्वर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्राम सुलगाव मे नवागत अनुविभागीय अधिकारी पूर्वा मंडलोई , तहसीलदार कैलाश सस्तया, पटवारी राजेन्द्र पाटीदार के द्वारा महेश्वर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत मां नर्मदा के किनारे पर बसे ग्राम का दौरा किया और वहां पहुंच कर करीब एक घंटे से अधिक समय तक ग्रामीणों से चर्चा की गई
वस्तु स्थित को देखा की भविष्य मे कभी मां नर्मदा का जलस्तर मे बढ़ोतरी होती है या कभी बांधों के गेट खोले जाता है तो किनारों पर निवास करने वाली बस्तियों मे पानी कभी घुस जाता है तो इन लोगों के रहने के लिए राहत केंद्र है कि नहीं और है तो इन बस्तियों मे निवास करने वाले ग्रामीणों के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो जाती है या किसी प्रकार की परेशानियां का सामना तो नहीं करना पड़ता है पानी कहां तक जाता है सुलगाव मे मां नर्मदा तट पर जाकर देखा इस दौरान
बलराम गिरी गोस्वामी ने बताया की दो साल पहले नर्मदा मे आई बाढ़ से इस ग्राम के ग्रामीणों के घर बेघर हो गए थे घर से लेकर अनाज,व घरेलू दिनचर्या में आने वाली चीजें पूरी तरह से बाढ़ के पानी में बहा गई उस बाढ़ के कारण आधे गांव के ग्रामीण के मकान धराशाई हो गए थे जिन ग्रामवासीयो के मकान पूरी तरह से खत्म हो गये थे व लोग अब कोई किराये के मकान मे रहा है व इस बाढ़ प्रभावितों को किसी को दो हजार तो किसी को पांच हजार किसी को तो कुछ भी नहीं मिला किसी को अपने बेटे बेटियों की शादी करना थी तो लाखों रुपए का कर्ज लेकर मकान बनाया या अपने बच्चों की शादीयां की
शाता वर्मा ने कहा कि वर्ष 2023 सितंबर मे आई बाढ़ ने तबाह कर दिया आज भी उस बाढ़ के निशान मौजूद हैं हमारी जीविका का एकमात्र साधन नर्मदा माई है इसके कारण हमें दो वक्त का खाना नसीब होता है ऐसे में हमें गांव से दस किलोमीटर करोदिया से भी आगे पुनर्वास पर बसाना चाहते हैं
कहार मोहल्ला व मानकर मोहल्ला इन दोनों मोहल्लों मे करीब सौ मकान है पीड़ितों ने शासन प्रशासन से हाथ जोड़कर कर हम बीनती करते हैं कि हमारा उचित जगह पर पुनर्वास किया जाये जिस शासन की पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण,सीसी सड़कें, नालियों का निर्माण व मूलभूत सुविधाओं के लिए यवस्था की जाये
एसडीएम पूर्वा मंडलोई ने कहार मोहल्ला व मानकर मोहल्ला मे जाकर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के घरों को जाकर देखा और कहा की आप लोगों की बात को आगे इस बारे मे चर्चा की जायेगी शासन प्रशासन आप के साथ है आप लोगों निश्चित रहे आप लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है
और प्रशासन के अधिकारीयों को कहा कि कभी जलस्तर मे बढ़ोतरी होती है तो इस बारे मे ग्रामीणों को सूचना दे व जलभराव जैसी स्थिति बनती है तो राहत केंद्रो मे इनके रहने खाने पीने की यवस्था की जाये जिस ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े
इस दौरान बलराम गिरी गोस्वामी, विजय पाटीदार,गिरजेश चौहान,बंसत खेडे, राघव पाटीदार, दिनेश तंवर,अकू चौहान आदि ग्रामवासी मौजूद थे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes